Breaking News

कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला धूमधाम से मनाया

कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे डीएम विशाख जी. ने ध्वजारोहण कर रंगोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद लोग एक बार फिर रंगों से सराबोर हो गए। जगह-जगह अबीर, गुलाल और रंगों की बौछार से माहौल रंगीन हो गया है। शहरवासियों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी और अबीर-गुलाल लगाया।

भैंसा ठेला पर होरियारों की टोली सड़कों पर निकली तो छतों से बच्चों और महिलाओं ने रंग उड़ेलकर उन्हें सराबोर कर दिया। फूलों की बारिश भी की गई। करीब 6 किमी के दायरे में जुलूस की शक्ल में हुरियारे सड़कों पर हैं। जुलूस में PAC बैंड भी शामिल है। कानपुर में पिछले 82 साल से यह परंपरा चली आ रही है।

About Red File News

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

लुटेरी दुल्हन ने पहली रात दिया दूध का गिलास, सुबह आंख खुली तो हो चुका था बर्बाद

महोबा के एक देवी मंदिर से शादी होने के बाद युवती अगले दिन पति को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *