अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में TTE ने महिला पैसेंजर के सिर पर टॉयलेट कर दी। महिला अपने पति के साथ A-1 कोच में सफर कर रही थी। महिला के शोर मचाने पर पति और अन्य यात्रियों ने TTE को पकड़ा और जमकर पीटा। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर उसे GRP के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात 12 बजे की है।
इंस्पेक्टर GRP चारबाग नवरत्न गौतम ने बताया, ”महिला अमृतसर की रहने वाली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि GRP को ट्विटर के जरिए शिकायत मिली थी। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही GRP-RPF ने TET मुन्ना को पकड़ लिया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था। इसकी वजह से उससे यह गलती हुई है।
महिला पति राजेश के साथ कोलकाता जा रही थी। रात करीब 12 बजे सभी सो रहे थे। ट्रेन बरेली और लखनऊ के बीच थी। इसी दौरान नशे में धुत बिहार के TTE मुन्ना कुमार ने यह गंदी हरकत की।