Breaking News
भारतीय महिला टीम को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक

भारतीय महिला टीम को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक

नयी दिल्ली। अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
भारतीय ने स्वर्ण पदक के मैच में 43 अंक हासिल किये और वह पोलैंड की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड ने 47 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था।
पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी।

इसे भी पढ़ें: ओरलियांस मास्टर्स में साइना और श्रीकांत ने की जीत से शुरूआत, प्रणय हारे

इंडोनेशिया की विद्या रफीका रहमतान तोइबा, मोनिका दरयंती और आद्रे जाहरा दियानिशा ने हंगरी की ललिता गास्पर, इस्तार डेनेस और लिया होर्वाथ को 47-43 से हराकर कांस्य पदक जीता।
इस पदक से भारत की कुल पदकों की संख्या 20 पर पहुंच गयी है जिसमें नौ स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

Source link

About Red File News

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

IND vs NEP: शुभमन गिल ने फिफ्टी जड़कर अंजाम दिया बड़ा कारनामा,  श्रेयस अय्यर का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त

IND vs NEP: शुभमन गिल ने फिफ्टी जड़कर अंजाम दिया बड़ा कारनामा, श्रेयस अय्यर का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त

Shubman Gill in IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *