Breaking News

ललितपुर में इतने ओले गिरे की परत जम गई, 5 घायल,किसान बोरे में भरकर DM ऑफिस ले गए, यूपी के 33 जिलों में अलर्ट

यूपी में मौसम के उलटफेर का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 33 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार देर शाम ललितपुर और झांसी में ओले गिरे। ललितपुर में 30 मिनट में इतने ओले गिरे कि जमीन पर सफेद चादर की परत जम गई।

यूपी में इस सीजन में अब तक की सबसे बड़ी ओलावृष्टि ललितपुर में हुई। यहां बारिश और ओले गिरने से 10 से अधिक किसान घायल हो गए। 5 को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दुर्जनपुरा गांव निवासी कल्याण सिंह चोटिल होने से अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, “खेत में मटर की फसल काट रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने लगे। बचने के लिए कोई साधन नहीं था। ओले हमारे सिर पर गिर रहे थे। ऐसे में हम लोगों ने फसल के गठ्‌ठे सिर पर रखकर अपनी जान बचाई। मवेशी खेत पर ही बंधे रहे। पूरी फसल ओले से खराब हो गई।”

वहीं, फसलों का भी नुकसान हुआ। इसके बाद नाराज किसान ओले को बोरे में भरकर ललितपुर डीएम ऑफिस ले गए। वहां अफसरों ने तुरंत फसल नुकसान के सर्वे के निर्देश दिए। वहीं, झांसी में भी कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

शनिवार सुबह भी कानपुर, सहारनपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, अयोध्या में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिन यानी 22 मार्च तक यूपी का मौसम ऐसा ही उलटफेर भरा रहेगा। शुक्रवार को 36.2°C के साथ वाराणसी सबसे गर्म जिला रहा है। वहीं, 16.3°C के साथ बरेली सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 27.2 °C और न्यूनतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार लखनऊ, प्रयागराज और आगरा में बादल छाए हैं। शुक्रवार को लखनऊ, आगरा और अयोध्या में भी बारिश हुई थी। इधर, सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपए देने का निर्देश दिया है। वहीं, बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में तेजी से राहत कार्य करने की कहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 33 शहरों के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीतापुर‚ शाहजहांपुर‚ बाराबंकी‚ कौशांबी, प्रयागराज‚ सोनभद्र‚ मिर्जापुर‚ भदोही‚ बस्ती‚ सिद्धार्थनगर‚ गोंड़ा‚ बलरामपुर‚ श्रावस्ती‚ बहराइच‚ शामली‚ मुजफ्फरनगर‚ बागपत‚ मेरठ हैं।

इसके अलावा, गाजियाबाद‚ गौतमबुद्धनगर‚ अलीगढ़‚ मथुरा‚ आगरा‚ हाथरस‚ फिरोजाबाद‚ मैनपुरी‚ बिजनौर‚ मुरादाबाद‚ रामपुर‚ बरेली‚ पीलीभीत, बुलंदशहर, बांदा शामिल हैं। इन जिलों में से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

 

 

About Red File News

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

दिल्ली पुलिस ने मोदी विरोधी 10,000 से अधिक पोस्टर जब्त किए 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज 6 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक वैन को रोका और मोदी विरोधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *