Breaking News

Budget 2023: क्या सस्ता, क्या महंगा हुआ

Budget 2023: मोबाइल फोन, कैमरे का लेंस, led टीवी सहित कई अन्य चीजों के दाम फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कम होंगे। वहीं सोना-चांदी, सिगरेट सहित कई वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं कि बजट में किन चीजों को सस्ता किया गया है और किन चीजों को महंगा किया गया है . वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए केंद्रीय बजट पेश किया है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है, जिसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। जिसमें सबसे बड़ी घोषणा करते हुए वित्तमंत्री ने इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है। अब 7 लाख की आय तक एक भी टैक्स नहीं लगेगा। बजट भाषण में वित्तमंत्री ने यह भी बताया कि किन चीजों को सस्ता किया जा रहा है और कौन सी चीजें महंगी हो रही हैं। आइए जानते हैं अब आपको कौन सी चीजें खरीदने के लिए ज्यादा पैसा देना होगा और किन चीजों को कम पैसे ही देकर खरीद सकेंगे।

कौन-कौन सी चीजों को किया गया सस्ता
-LED टीवी
-कपड़ा
-मोबाइल फोन
-खिलौना
-मोबाइल और कैमरा लेंस
-इलेक्ट्रिक कारें
-हीरे के आभूषण
-बायोगैस से जुड़ी चीजें
-लिथियम सेल्स
-साइकिल

बजट में किन चीजों को किया गया महंगा
-सिगरेट
-शराब
-सोना
-प्लेटिनम
-विदेशी किचन चिमनी
-एक्स-रे मशीन
-आयात होने वाले चांदी के सामान

अमृत काल में यह पहला बजट: वित्तमंत्री
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरुआत में कहा कि “माननीय अध्यक्ष, मैं 2023-24 का बजट पेश कर रही हूं। अमृत काल में यह पहला बजट है। हम एक समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना करते हैं, जिसमें विकास का लाभ सभी क्षेत्रों और नागरिकों, विशेष रूप से हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों, ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति तक पहुंचे।

 

About Red File News

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

दिल्ली पुलिस ने मोदी विरोधी 10,000 से अधिक पोस्टर जब्त किए 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज 6 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक वैन को रोका और मोदी विरोधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *