Breaking News
ZEE5 पर रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म “साइलेंस....कैन यू हीयर इट”

ZEE5 पर रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म “साइलेंस….कैन यू हीयर इट”

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शनिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘‘साइलेंस…कैन यू हीयर इट?’’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर 26 मार्च को प्रसारित होगी।
ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित और अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बारे में है।

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है अजय देवगन की फिल्म मैदान, पढ़ें स्पोर्ट ड्रामा की पूरी जानकारी

बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘जब हर कोई सच छुपा रहा है, तो चुप्पी के बावजूद न्याय अपना रास्ता ढूंढ लेगा। यह एक कत्ल के राज की कहानी है और आपको अंत तक अनुमान लगाते रहने के लिए तैयार रहना होगा। फिल्म 26 मार्च को जी5 पर प्रदर्शित होगी।”
फिल्म में प्राची देसाई भी हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ फिल्म में अर्जुन माथुर, साहिल वैद, वकार, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहेला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी नजर आएंगे।

Source link

About Red File News

A group of people who Fight Against Corruption.

Check Also

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri के बदले सुर! Alia Bhatt को बताया अपने परिवार का हिस्सा, बोले- एक्ट्रेस के खिलाफ गलत बात बर्दाश्त नहीं

वैक्सीन वॉर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर बॉलीवुड हस्तियों पर अपनी निजी टिप्पणियों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *